जानें अगस्त माह में कब है अजा एकादशी, यहां जानें शुभ मुहूर्त व महत्व

आज हम अगस्त माह में पड़ने वाली अजा एकादशी की जानकारी देंगे। अजा एकादशी 19 अगस्त को है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। सावन माह की समाप्ति के बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत हो जाएगी और इसी महीने अजा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है। सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

अजा एकादशी का व्रत हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, एकादशी तिथि की शुरुआत 18 अगस्त शाम 05:22 से होगी और 19 अगस्त को दोपहर 03:32 पर समाप्त हो जाएगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त 2025 को किया जाएगा। वहीं व्रत पारण के लिए अगले दिन यानि 20 अगस्त को सुबह 05:53 से 08:29 मिनट तक का समय रहेगा।