उत्तराखंड: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सितंबर में होंगे चुनाव, जारी की आगामी चुनावों के लिए विस्तृत समय सारणी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने अपने आगामी चुनावों के लिए विस्तृत समय सारणी जारी कर दी है।

समय सारणी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी समय सारणी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी।
📌📌नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 29 अगस्त से 30 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
📌📌नामांकन पत्र जमा करने वालों की सूची 30 अगस्त को शाम 7 बजे जारी की जाएगी।
📌📌31 अगस्त को प्रारंभिक निर्वाचन रोल प्रकाशित होगा।
📌📌आपत्तियां 31 तारीख से तीन सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दर्ज की जा सकेंगी।
📌📌नामांकन पत्रों की जांच 31 अगस्त को होगी। वैध उम्मीदवारों की सूची उसी दिन शाम 5 बजे घोषित की जाएगी।
📌📌वैध उम्मीदवारों के खिलाफ आपत्तियां 31 अगस्त से 2 सितंबर तक दर्ज की जा सकेंगी। जिनके निर्णय 3 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रकाशित होंगे।
📌📌उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि 1 सितंबर से 3 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
📌📌चुनाव के लिए अंतिम उम्मीदवारों की सूची तीन सितंबर को शाम सात बजे प्रकाशित की जाएगी।
📌📌निर्वाचन रोल 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रकाशित होगी।
📌📌मतदान 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 2 बजे तक होगा। इसी दिन परिणाम शाम 3 बजे घोषित किए जाएंगे।