अल्मोड़ा: रघुनाथ सिटी मॉल में आमजनों व मॉल स्टॉफ को दी गई साइबर फ्रॉड, महिला अपराधों की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में  दिनांक 21.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में अपर उ0नि0 तनुजा हयांकी व म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा में मॉल स्टॉफ के साथ-साथ उपस्थित सभी आमजनों को आधुनिक साइबर फ्रॉड के तौर-तरिके, नशा मुक्ती, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, यातायात के नियम एवं नवीन कानून के संबंध में जागरूक कर अपने आस-पास के लोगों को भी सतर्क एवं जागरूक करने हेतु बताया गया।

किया जागरूक

इसके अलावा डायल-112
महिला हेल्प लाईन नंबर-1090
साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930
चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098
आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।