अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में भव्य रूप से एतिहासिक मां नंदा देवी मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले के पोस्टर का विमोचन
जानकारी के अनुसार नंदा देवी मेले का 27 अगस्त से आगाज होगा। जिसमें मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का उद्घाटन करेंगे। बीते कल रविवार को मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। मां नंदा देवी मंदिर व नंदा गीता भवन कमेटी के पदाधिकारियों ने नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेले के पोस्टर का संयुक्त रूप से विमोचन किया।
कार्यक्रम का आयोजन
📌📌बताया कि 27 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता के साथ मेले की विधिवत शुरुआत होगी।
📌📌28 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा रहेंगे।
📌📌नंदा देवी मंदिर प्रांगण के साथ ही एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार झोड़ा कार्यक्रम का आयोजन महिला समूहों के सहयोग से किया जाएगा।
📌📌नगर के प्रमुख मंदिरों मुरलीमनोहर और मल्ला महल में भी कार्यक्रम होंगे। स्टार नाइट में जाने माने कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
📌📌29 अगस्त को कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। 30 अगस्त को उन्हें परंपरागत तरीके से मंदिर में लाया जाएगा।
रहें मौजूद
प्रेसवार्ता में रवि गोयल, डॉ. निर्मल जोशी, हरीश बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, राजेश पालनी ,चंद्र प्रकाश वर्मा, नरेंद्र वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।