अल्मोड़ा: जिले में 92 बच्चों को अति कुपोषित की श्रेणी में किया चिन्हित, नियमित की जा रही निगरानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अति कुपोषण की समस्या बनी हुई है। जिसमें कई बच्चे इतनी चपेट में हैं।

किया जा रहा जागरूक

जानकारी के अनुसार बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते तीन सालों में जिले में 92 बच्चों को अति कुपोषित की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इन बच्चों की नियमित निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अति कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाता है। इसके साथ ही माताओं को भी पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बताया कि जिले में आरबीएसके की टीम बच्चों पर विशेष निगरानी रख रही है। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।