अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलखेत में “संविधान की उद्देशिका” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन, उद्देशिका के सिद्धांतों व महत्व पर डाला प्रकाश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 25 अगस्त 2025 को राजकीय महाविद्यालय शीतलखेत (अल्मोड़ा)  में बोधिसत्व व्याख्यान माला साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत “संविधान की उद्देशिका” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक छत्र सिंह कठायत ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। व्याख्यान में संविधान की उद्देशिका विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संविधान की आधारशिला, दर्शन , उद्देशिका के सिद्धांतों व महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर प्रकाश चंद्र जांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर ललन प्रसाद वर्मा ने भी उद्देशिका के महत्व पर अपने विचार रखें।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर अनुपमा तिवारी, डॉक्टर सीमा प्रिया, डॉक्टर दीपिका आर्या , डॉक्टर वसुंधरा लस्पाल, डॉक्टर राजेंद्र चंद्र पांडे, समस्त कर्मचारी और समस्त छात्र-छात्रा में उपस्थित रहे।