अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वाराहाट के वंश गुसाई और भविष्य अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने स्वर्ण पदक जीता है।
जीता स्वर्ण पदक
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड खेल निदेशालय दिशा निर्देश पर उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा रुड़की में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सब जूनियर वर्ग के 59 किलो भार वर्ग में वंश ने तीन राउंड में 420 किलो का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सब जूनियर वर्ग में द्वाराहाट की भविष्य अधिकारी द्वारा 74 किलो भार वर्ग में 537.5 किलो का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम में शामिल होंगे। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वह बिना कोच के नगर में स्थित एक जिम में लगातार अभ्यास करते थे।
दी शुभकामनाएं
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, विधायक मदन सिंह बिष्ट सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।