नैनीताल: लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की हुई मृत्यु, अल्मोड़ा निवासी अभियुक्त को अदालत ने किया दोषमुक्त

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग की अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाया है।

जानें क्या है मामला

जिसमें अदालत ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की मृत्यु करने के आरोपी जैंती अल्मोड़ा निवासी विवेकानंद भट्ट को दोषमुक्त किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 29 नवंबर 2023 की है। जब शिवराज सिंह मोटर साइकिल से जा रहे थे। तभी पहाड़पानी के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से उनके वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में शिवराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पिकअप चालक विवेकानंद भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की।

अदालत का आदेश

इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने पाया कि अभियोजन की ओर से पेश किया मुख्य गवाह दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। इसी कारण कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त किया।