उत्तराखंड: अब इस नाम से जाने जाएंगे राजकीय मेडिकल कालेजों में कार्यरत मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग के कर्मचारी, बदला नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राजकीय मेडिकल कालेजों में कार्यरत मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग के कर्मचारियों के पदनाम बदल दिया गया है।

बदला नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार ने मेडिकल सोशल वर्कर संवर्ग के कर्मचारियों के पदनाम में बदलाव किया है। अब ये कर्मचारी मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर के नाम से जाने जाएंगे। इस संबंध में बीते कल चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किया है। जिसके बाद अब निदेशालय ने भी सभी मेडिकल कॉलेजों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जताई खुशी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पदनाम परिवर्तन से संस्थान में कर्मचारियों की अहमियत और गरिमा बढ़ेगी। मेडिकल कालेजों के विभिन्न विभागों में कार्यरत ये अधिकारी अपने आवंटित कार्यदायित्वों के साथ-साथ सोशल वेलफेयर से जुड़े अन्य दायित्व भी निभाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी होते ही कर्मचारियों ने खुशी जताई है और सरकार का आभार जताया है।