उत्तराखंड: खास पहल की शुरुआत, अब स्कूलों में बच्चों को कराई जाएगी बीआईएस मानक की पढ़ाई, बताया यह खास उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब स्कूलों में खास पहल की शुरुआत करते हुए बीआईएस मानक की पढ़ाई कराई जाएगी।

कराई जाएगी यह पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पचास पाठों की किताब भी तैयार की गई है। जिसमें स्कूलों में हर हफ्ते शनिवार को बीआईएस मानक की कक्षा बच्चों के लिए चलाई जाएगी। पूरे देशभर में भारतीय मानक ब्यूरो ने ऐसी पहल की है। उत्तराखंड में भी इसकी शुरूआत करने के लिए कुछ दिनों पहले भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से शिक्षा विभाग को प्रस्ताव दिया गया था, जिसे शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। बीआईएस मानक क्लब को राज्य के शैक्षिक कैलेंडर में शामिल करने के आदेश भी दिए। इस पहल का खास उद्देश्य भी है। छात्रों को गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों में मानक क्लबों की स्थापना की जा रही है।