उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में जल्द नयी भर्तियां की जाएंगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तीन साै और चिकित्सकों की जल्द भर्ती की जाएंगी। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे 56 बाॅण्डधारी डाॅक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
जारी किया बयान
इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बीते रविवार काे एक बयान जारी किया था। जिसमें बताया कि विभाग में चिकित्सकों के करीब तीन साै पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर शीघ्र भर्ती के लिए विभागीय अधिकारियों को रोस्टर तैयार कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि चयन बोर्ड समय पर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कर विभाग को नये चिकित्सक उपलब्ध हाे सकें।