सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD की राज्य स्तरीय भविष्यवाणी में अलग-अलग जगहों पर तूफानी बारिश की चेतावनी है, इसलिए नदियों और पहाड़ी रास्तों से दूर रहें। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और खासकर पर्यटकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। नदी-नालों के पास जाने से बचें। जब मौसम खराब हो,तो यात्रा करने से बचें। किसी भी तरह की मुश्किल होने पर प्रशासन से संपर्क करें।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।