अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहें निर्माण कार्य के लिए भूमि ग्राम पंचायत की खुली बैठक की सहमति पर दी जाएगी, ग्रामीणों का निर्णय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के तहत आरतोला में वन पंचायत की भूमि अधिगृहण को लेकर जानकारी है।

कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में एक बैठक बीते दिन ग्रामीणों और अधिकारियों की हुई। जिसमें पीआईयू के लोक निर्माण विभाग के एई हेमंत पाठक ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत ईबी चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग गेट, दुकानें, पार्किंग, मेडिकल सेंटर और रैन बसेरे का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए आधा हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। पीआईयू के अधिकारियों ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत कई कार्य प्रस्तावित हैं जिसके लिए आधा हेक्टेयर भूमि चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए भूमि ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सभी की सहमति के बाद दी जाएगी। साथ ही कहा सामूहिक तौर पर सभी ग्रामीणों की आम सहमति के बाद ही भूमि हस्तांतरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए जल्द खुली बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब सभी सहमत होंगे तभी भूमि दी जाएगी।