02 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस आज, शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश का प्रसार करना खास उद्देश्य

आज 02 अक्टूबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। 02 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है, जो महात्मा गांधी के जन्मदिवस के सम्मान में मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में इस दिवस की स्थापना की थी। जिसका उद्देश्य शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश का प्रसार करना है, ताकि शांति, सहिष्णुता, और समझ की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। यह प्रस्ताव “अहिंसा के सिद्धांत की सार्वभौमिक प्रासंगिकता” और “शांति, सहिष्णुता, समझ और अहिंसा की संस्कृति को सुरक्षित रखने” की इच्छा की पुष्टि करता है।

होगा प्रसारण

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के विशेष स्मारक कार्यक्रम में गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण UN वेबटीवी पर देख सकते हैं।