उत्तराखंड का युवक शिप से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मर्चेंट नेवी में था तैनात, परिवार ने लगाई यह गुहार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दून का युवक जो मर्चेंट नेवी में तैनात था, वह सिंगापुर-चीन के बीच शिप से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया‌ है।

शिप से संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्र राणा निवासी संजय कालोनी पटेलनगर व मूल निवासी तिलवाड़ा जैली गांव रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनका बेटा करणदीप सिंह राणा मर्चेंड नेवी में सीनियर डेक कैडेट है। बताया कि वह 16 अगस्त को देहरादून से निकला और दिल्ली कार्यालय पहुंचा। इसके बाद वह 18 अगस्त को सिंगापुर गया जहां 19 अगस्त को ट्रेनिंग के लिए शिप में गया। करीब एक माह तक ट्रेनिंग में रहते हुए बेटे ने 20 सितंबर को फोन किया था। जिसके बाद युवक के लापता होने की सूचना 20 सितंबर की शाम को मिली। जिसके बाद से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज सिंगापुर से चीन जा रहा था और यह घटना श्रीलंका के दक्षिण-पूर्व 150 नाटिकल माइल की दूरी पर घटी।

लगाई तलाश की गुहार

जिस पर परिजनों ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। साथ ही परिजनों ने युवक को जहाज के अंदर ही बंधक बनाने की भी संभावना जताई है।