आज 07 अक्टूबर 2025 है। आज मीराबाई जयंती है। इस दिन भगवान कृष्ण की महान भक्त मीराबाई की जयंती के रूप में भक्ति, भजन और पूजा के साथ उनका सम्मान किया जाता है। इस दिन भक्त मीराबाई की भक्ति में भजन, सत्संग और विशेष पूजा करते हैं।
यह रहेगी तिथि
मीरा बाई को भगवान कृष्ण का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। मीरा बाई ने जीवन भर भगवान कृष्ण की भक्ति की थी। मीरा बाई की जयंती का कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन को मीराबाई की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, शरद पूर्णिमा दिवस को मीराबाई की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2025 में मीरा बाई जयंती मंगलवार, 7 अक्टूबर, 2025 को पड़ रही है।
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 6 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:23 बजे से शुरू होगी।
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 7 अक्टूबर 2025, प्रातः 9:16 बजे समाप्त होगी।
श्रीकृष्ण की परम भक्त
मीराबाई एक प्रमुख कृष्ण भक्त और कवियत्री थीं, जिनका जन्म 1498 ई० में राजस्थान के कुड़की गाँव में हुआ था। उन्होंने मेवाड़ के महाराजा भोजराज से विवाह किया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद मीरा सांसारिक मोह छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हो गईं। उन्होंने अपना शेष जीवन वृंदावन और द्वारका में बिताया, और वहीं 1546 ईस्वी में द्वारकाधीश की मूर्ति में विलीन हो गईं। उनकी भक्तिभावना ने उन्हें भारतीय भक्ति साहित्य का एक अनमोल रत्न बना दिया।