उत्तराखंड: साइंस सिटी देहरादून के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा, इतने करोड़ की अतिरिक्त धनराशि की मंजूर

​उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में महत्वाकांक्षी ‘साइंस सिटी’ परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है।

दी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए आवश्यक लगभग ₹39 करोड़ की गैप फंडिंग में से ₹14 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि वहन करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर औपचारिक जानकारी दी है।  जिसमें कुल ₹39 करोड़ की गैप फंडिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा लगभग ₹14 करोड़ है।‌उत्तराखंड सरकार/यूकोस्ट (UCOST) का हिस्सा लगभग ₹25 करोड़ है। यह अतिरिक्त धनराशि परियोजना के नए और अनिवार्य घटकों को जोड़ने से संबंधित लागत के लिए मंजूर की गई है, जिसे मूल परियोजना के तय 60:40 (केंद्र:राज्य) के अनुपात में ही शेयर किया जाएगा।
​