अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ऐतिहासिक मल्ला महल में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के द्वारा अल्मोडा लिट्रेचर फेस्टिवल के तृतीय चरण का आगाज हो रहा है। यह तीन दिवसीय लिट्रेचर फेस्टिवल का 10 अक्टूबर से आगाज हो रहा है।
तीन दिवसीय आयोजन
ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में किताबों और लेखकों का मेला, अल्मोड़ा नगर को बसाने वाले चंद शासकों के महल में लग रहा है। यह महोत्सव 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल में किताबों पर चर्चा होगी। उन्हीं किताबों के लेखकों के साथ और साथ संगीतमय सुबहें और शामें होंगी। किताबों के साथ कुमाऊंनी गायकों का खुब शमा जमेगा, फोटो और कला प्रदर्शनी का भी रहेगा साथ, जो अल्मोड़ा के नगरवासियों को कराएगा सुखद अहसास। साहित्यकारों के साथ संवाद, पुस्तक विमोचन एवं कार्यशालाएं प्रतिदिन पातः 11:00 बजे से 5:30 बजे तक होगा। स्थानः मल्ला महल (पुराना कलेक्ट्रेट), खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा।