अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, जनमानस को महिला सुरक्षा,साइबर,नवीन कानूनों सहित विभिन्न विषयों की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 06.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ व प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम व कोतवाली रानीखेत की संयुक्त टीमों द्वारा कोतवाली रानीखेत क्षेत्र में होटल-ढाबा चेकिंग,जागरुकता,वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान क्षेत्र में जनमानस को  साइबर फ्रॉड,घरेलू हिंसा,महिला उत्पीड़न,बाल विवाह एवं महिला अपराध,उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति  में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन  कराया गया और यातायात के नियमों एवं नवीन कानूनों,डायल -112, महिला हेल्पलाइन नंबर -1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

वाहनों की चेकिंग की

मजखाली क्षेत्र में होटल ढाबों व रिजॉर्ट की संयुक्त चैकिंग की गई, चैकिंग के दौरान होटल ढाबों व रिजॉर्ट  में कार्यरत स्टॉफ के सदस्यों के संबंध में पूछताछ की गई व होटल ढाबों व रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई व होटल ढाबों व रिजॉर्ट में कार्यरत स्टॉफ के शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु संबंधित को बताया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।