उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस की ओर से डोईवाला में 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव जल्द होंगे। इसके लिए डोईवाला में 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बड़ी संख्या में युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस के इलेक्शन कमिश्नर दीपक चौधरी ने बताया कि युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव जल्द प्रदेशभर में करवाया जाएगा।