क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान किया है।
यह संभालेंगे कप्तानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें जिसमें ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है। लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद अब वह एक बार फिर अपने बल्ले से चौके-छक्के बरसाते दिखेंगे। अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों में इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे। दरअसल भारत का साउथ अफ्रीका दौरा अगले महीने से शुरू हो रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम नवंबर महीने में भारतीय दौरे पर आ रही है। यहां वो 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5टी20 खेलेगी. पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के इस दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। जिसका पहला मैच 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स पर खेला जाएगा। जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत-ए टीम
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी और सारांश जैन।
साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप