देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा सीजन 2’ में नजर आए युवा अभिनेता सचिन चंदवाड़े का निधन हो गया है।
पुलिस कर रही जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल की उम्र में इस उभरते कलाकार के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के धुले जिले की है। सचिन के परिवार ने बताया कि वे घर में पंखे से लटके मिले। जब काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सचिन को बेहोश पाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख धुले के एक बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
अभिनेता के साथ IT सेक्टर में करते थे जॉब
रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन चंदवाड़े मराठी मूवी ‘असुरवन’ में आखिरी बार नजर आएंगे, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सचिन मराठी एक्टर थे। वे पुणे के IT सेक्टर में जॉब भी करते थे।