Women World Cup: इंग्लैंड को हराकर पहली बार ODI फाइनल में पंहुची साउथ अफ्रीका, वोल्वार्ड्ट-मारिजान ने किया कमाल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों से हराया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिसमें साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 42.3 ओवर में 194 रनों पर ढेर हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका 2 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले की पहली फाइनलिस्ट भी बन गई है। अब उसका सामना भारत या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक से होगा। साल 2000, 2017 और 2022 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। जिसमें वोल्वार्ड्ट और मारिजान काप ने कमाल का प्रदर्शन किया। लौरा ने शतकीय पारी खेली। वहीं, मारिजान ने पांच विकेट लिए।

इस दिन होंगे यह मुकाबले

रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाना है। वहीं दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला आज गुरुवार को होगा। आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले से यह फैसला होगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वह 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।