अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, ढाई लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में कल दिनांक 03.11.2025 की देर रात्रि कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा लोअर माल रोड सिमकनी ग्राउण्ड के पास चेकिंग के दौरान एक युवक सोहिल सैफी के कब्जे से 8.45 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी। अभियुक्त सोहिल सैफी उम्र 21 वर्ष पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी- बरेली रोड जोशी विहार वार्ड नं0-59 हल्द्वानी जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0 93/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 
अभियुक्त स्मैक (हेरोइन) हल्द्वानी से ला रहा था,जिसे ऊंचे दामों पर बेच कर मुनाफा कमाने फिराक में था,अभियुक्त स्वयं भी नशे का आदि है। कीमत- 2,53,500/-  रुपये है।

कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उप निरीक्षक धरम सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा
2. हे0कानि0 मुज्जमिल हुसैन, कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0  राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
6. कानि0 चन्दन सिंह नेगी, एसओजी अल्मोड़ा