आज 09 नवंबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन शानदार रहने वाला है। दिन की शुरुआत में ही शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में प्रगति से आपको काफी खुशी होगी। वैवाहिक जीवन भी आपका आज आनन्द दायक गुजरने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। दिन आज आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने का शुभ समाचार आज सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने से आत्म संतोष का अनुभव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। जो भी काम आप करेंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। इस दौरान आपको व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद करने से बचना होगा। खर्चों में थोड़ी सी कटौती आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपके लिए अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। यह योग सर्वत्र विजय, सम्मान और सफलता का प्रतीक है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन लाभदायक रहेगा। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। शाम के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन करियर के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आज आपके भाग्य और सम्मान में वृद्धि का संकेत है। आपको कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान नई योजनाओं पर बात हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव हो सकता है। इस दौरान आपको थोड़ा सोच-समझकर काम करना होगा। घर में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज के दिन मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी। ऐसे में उसके अनुभव का लाभ आपको प्राप्त होगा और भविष्य में फायदा होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है।कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। व्यापार में सफलता मिलेगी। तरक्की के योग बन रहे हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको कोई उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस दौरान दोस्त से अकस्मात् धन लाभ होने से मन प्रसन्न हो जाएगा। रोजगार की दिशा में भी आपको सफलता मिलती हुई दिख रही है। लंबी यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़ी किसी भी डील संतान पक्ष से खुशी और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति के संकेत दे रहा है। इससे आपके धन में वृद्धि की प्रबल संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। यह स्थिति आपके जीवन में प्रगति, सम्मान और आत्मविश्वास की वृद्धि का संकेत दे रही है। आज सुबह से ही आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन आप किसी धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।