उत्तराखंड: उपलब्धि: मात्र 16 वर्ष की आयु में संपदा तिवारी ने रचा इतिहास, भारत की सबसे युवा यूनिसेफ फोरसाइट फेलो बनी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पंतनगर की विश्वविद्यालय के शिक्षक की बेटी संपदा तिवारी ने मात्र 16 वर्ष की आयु में नयी उपलब्धि हासिल की है।

उत्तराखंड को किया गौरवान्वित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संपदा तिवारी ने मात्र 16 वर्ष की आयु में भारत की सबसे युवा यूनिसेफ फोरसाइट फेलो बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2 से 5 नवंबर तक नैरोबी (केन्या) में आयोजित यूनिसेफ इनोचेंटी की लीडिंग माइंड्स कॉन्फ्रेंस 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जो अभी रूद्रपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा है। संपदा 6,000 से अधिक आवेदकों में से चुनी गईं और केवल 15 यूथ फेलोज़ में शामिल रहीं। वह इस प्रतिष्ठित फेलोशिप को प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की एवं पहली भारतीय बनी हैं। उनका शोध कार्य भारत की किशोर लड़कियों को शिक्षा प्रणाली में आने वाली चुनौतियों विशेषकर डिजिटल असमानता और संसाधनों की कमी पर केंद्रित है।