अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 15-11- 2025 को महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत ‘एंटी ड्रग सेल’ के तत्वावधान में सामूहिक शपथ व जनजागरुकता रैली आयोजित की गयी।
दिया यह संदेश
इस शपथ के दौरान ‘एंटी ड्रग सेल’ नोडल अधिकारी जसवीर सिंह ने राज्य में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीली दावों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनमानस में जन जागरूकता पैदा करना व अपने समुदाय, परिवार, मित्र को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से ग्राम गेंगहेड तक समाज को नशा मुक्त करने हेतु जनजागरूकता रैली निकाली। जिसमें “आओ मिलकर काम करें, नशा मुक्त भारत का निर्माण करें” आदि नारे लगाकर समाज को नशामुक्त होने का संदेश दिया।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ‘भोज’ एंटी ड्रग्स सेल नोडल अधिकारी जसवीर सिंह महाविद्यालय प्राध्यापक देवेंद्र कुमार डॉ. किरन बाला, हिमांशु पंत, पवन कुमार जोशी समस्त छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।