उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों का वर्च़ुअल शिलान्यास किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते कल शनिवार को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गुजरात से उत्तराखंड के तीन आवासीय छात्रावासों का वर्च़ुअल शिलान्यास किया।
आवासीय छात्रावासों का वर्च़ुअल शिलान्यास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम ने जिन तीन आवासीय छात्रावासों का वर्च़ुअल शिलान्यास किया, वह छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत चमोली, देहरादून और उधमसिंहनगर में बनेंगे। बताया कि इनकी कुल लागत 1055 लाख रुपये है।बताया कि चमोली जिले के माणा-घिंघराणा, देहरादून के क्वांसी और ऊधमसिंहनगर के झांकत में इन छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।