शंघाई में उत्तराखंड का डंका: वर्ल्ड स्किल्स में सानिया और पार्थ ने जीता सिल्वर मेडल, भारत को मिला 10वां स्थान

​उत्तराखंड: हुनर के वैश्विक महाकुंभ में उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। चीन के शंघाई में 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता आयोजित हुई।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें देहरादून की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया जोशी ने ‘रिटेल सेल्स’ (खुदरा बिक्री) और पार्थ वोहरा ने ‘औद्योगिक डिजाइन तकनीक’ कौशल में अपनी बेहतरीन दक्षता का लोहा मनवाया। 22 से 27 सितंबर तक चली इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर से करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में हिस्सा लिया था। इस वैश्विक मंच पर भारत ने कुल छह रजत पदक और 20 मेडलियन फार एक्सीलेंस हासिल करते हुए 10वां स्थान प्राप्त किया, जो वर्ल्ड स्किल्स के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सानिया और पार्थ की यह सफलता एक लंबी और कड़ी चयन प्रक्रिया का परिणाम है। दोनों युवाओं ने ‘इंडिया स्किल्स 2025-26’ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से शुरुआत कर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में अपनी क्षमता साबित की।