हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खेल विभाग हल्द्वानी द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर से 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें टीना आर्य, दिव्यांशु टम्टा, मानस नेगी, देवेश टम्टा, शगुन पांडे, नमिता आर्य, राशि मेहरा, पलक सैनी, सुप्रिया, कृष्णा, दिनेश भंडारी, विनोद सैनी, साक्षी जोशी का चयन हुआ है। जो 26 से 29 नवंबर ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता में नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेंगे।