अल्मोड़ा: वन विभाग ने बरामद किया 91 टीन अवैध लीसा, किया सील, लाखों में कीमत, जांच शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वन विभाग ने कसेड़मन्या के पास 91 टिन अवैध लीसा बरामद किया है।

अवैध लीसा बरामद

मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कालफीखान-गुणादित्य-भनोली मोटरमार्ग पर गश्त की। गुणादित्य से आगे कसेड़मन्या के पास टीम को मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क किनारे लावारिस वाहन में रखा 91 टिन लीसा बरामद हुआ। आसपास किसी के नहीं होने पर लीसे को सीज कर धौलादेवी डिपो भेज गया।

जांच जारी

जिसके बाद बरामद लीसे को सील कर जांच शुरू कर दी है। बरामद अवैध लीसे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।

रहें मौजूद

वहीं टीम में वन दरोगा रितिक बिष्ट, बहादुर बिष्ट, कुंदन बगड़वाल, योगेश आर्य, कुंदन सुयाल, दीपक, मनोज, जगदीश आदि मौजूद रहे।