आज 05 दिसंबर 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। आप किसी मांगलिक और शुभ काम मे भाग ले सकते है। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। शिक्षा के मामले में भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। घर के लिए उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की तैयारियों को लेकर घरवालों से चर्चा हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुराने रोग ऋण से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। आज के दिन अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।