अल्मोड़ा: सघन चेकिंग अभियान: गश्त,पिकेट,चीता ड्यूटियां अलर्ट मोड पर, संदिग्धवस्तु, वाहन, व्यक्तियों, मनचलों/अराजक तत्वों पर पैनी नजर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 05.12.2025 को पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त दिशा निदेशों एवं एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन पर समस्त जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

चेकिंग अभियान

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण / मौजूदगी में सभी थाना प्रभारियों व पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 146 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के विरूद्ध कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

पुलिस की कार्यवाही

👉 नगर क्षेत्रों सहित अन्य बाजारों, चौराहों एवं मोटर चतकमार्गों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
👉 जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है,पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।
👉 कोई संदिग्ध/आपराधिक तत्व जनपद में आवागमन न कर पाये उसके लिये जनपद के  प्रवेश मार्गों पर सभी वाहनों को भली-भाँति चेक किया जा रहा है।
👉 संदिग्ध वस्तु,वाहन,व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
👉 चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की जा रही है।
👉 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहने स्वामियों पर आवश्यक चालानी कार्यवाही की जा रही है।
👉 सत्यापन जांचे जा रहे है,बिना सत्यापन रहने और किरायेदार रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
👉 सीसीटीवी कैमरों से मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
👉 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।