उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव होगा। यह प्रक्रिया अगले वर्ष से आनलाइन हो जाएगी।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया को आनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि इसके साथ ही राशन विक्रेताओं के भुगतान और उनकी बिलिंग की प्रक्रिया को भी आनलाइन किया जाएगा।