उत्तराखंड मौसम अपडेट: ठंड से बढ़ी ठिठुरन, शुष्क मौसम ने बढ़ाया पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।


उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी जनपदों तक तेज धूप खिल रही है। चटक धूप खिलने की वजह से दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आने से रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।