उत्तराखंड: उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम की नई जर्सी का हुआ विमोचन, इस दिन से होगी प्रतियोगिता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम की नई जर्सी का विमोचन किया गया।

नई जर्सी का विमोचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड-सीएयू के कार्यालय में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम की नई जर्सी का विमोचन किया गया। बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 19 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित होगी। टीम का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर सुपर-8 में स्थान बनाना है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम ग्रुप-ए में है, जहां उसका मुकाबला आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश से होगा। लीग चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। वहीं क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच बेंगलुरु में होंगे। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जून 2026 में होने वाले टी-20 ब्लाइंड विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन का दावा पेश करेंगे।