उत्तराखंड: आज से शुरू होगी बाघों की गणना, चार चरणों में होगी गणना, डिजिटल ऐप में दर्ज होगा यह डेटा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज 15 दिसंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ गणना शुरू होगी।

पहला चरण फील्ड सर्वे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल भारतीय बाघ गणना-2026 के तहत यह गणना की जाएगी। जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की मौजूदगी के साथ गुलदार, भालू और हाथी जैसे प्रमुख वन्यजीवों की संख्या भी सामने आ जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रथम चरण (फेज-1) में फील्ड सर्वे होना है। इसके लिए वन कर्मियों को खास प्रशिक्षित किया गया है। यह गणना से बाघों की संख्या का आंकलन के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व के पारितंत्र की सेहत का भी वैज्ञानिक मूल्यांकन हो सकेगा। इसी मानकीकृत प्रणाली के तहत यह गणना चार चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहला चरण फील्ड सर्वे है।

एम-स्ट्राइप्स इकोलॉजिकल ऐप

बताया है कि इस बार बाघ गणना को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाया गया है। इसके लिए एम-स्ट्राइप्स इकोलॉजिकल ऐप का उपयोग किया जाएगा, जिसके माध्यम से मोबाइल आधारित डेटा संग्रह होगा। ऐप में जीपीएस-आधारित ट्रैकिंग, लोकेशन टैगिंग और रियल टाइम डेटा एंट्री की सुविधा उपलब्ध है।