उत्तराखंड: उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024′ से जुड़ी जरूरी अपडेट, जरूर देखें

‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’-

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024′ हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-A-2/E-1/PCS/2023-24, दिनांक 14 मार्च, 2024, शुद्धिपत्र सख्या-116/23/E-01/DR/PCS/2023-24, दिनाँक 01 जुलाई, 2024 एवं शुद्धिपत्र सख्या-120/23/E-01/DR/PCS/2023-24 दिनाँक 03 जुलाई, 2024 के सापेक्ष मुख्य (लिखित) परीक्षा दिनांक 02 फरवरी, 2025 से दिनांक 05 फरवरी, 2025 तक एवं दिनांक 14 मई, 2025 को सम्पन्न सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की पुनः परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा का परिणाम विज्ञप्ति संख्याः-73/28/PCS-2024/G-1/2025-26, दिनांक 01 दिसम्बर, 2025 द्वारा घोषित किया गया है। उक्तांकित परीक्षा के सापेक्ष साक्षात्कार हेतु औपबन्धिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन दिनांक 05 जनवरी, 2026 से 09 जनवरी, 2026 तक परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है।

देखें यह जानकारी

उक्त परीक्षा में औपबन्धिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को पदों/विभागों की ऑनलाइन वरीयता (Online Preference) भरे जाने हेतु लिंक आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर दिनांक 16 दिसम्बर, 2025 से खोला जा रहा है। अभ्यर्थी दिनांक 16 दिसम्बर, 2025 से 09 जनवरी, 2026 तक उक्त लिंक का प्रयोग करते हुए अभिलेख सत्यापन से पूर्व पदों/विभागों की ऑनलाइन वरीयता (Online Preference) भरने के पश्चात ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट (जिसमें ऑनलाइन वरीयता के साथ ही आवेदन पत्र भी समाहित होगा) डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी द्वारा पद हेतु वरीयता प्रपत्र प्रस्तुत करने के पश्चात् उसमें कोई परिवर्तन / संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस सम्बन्ध में किसी अभ्यावेदन पर भी विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी यह अवश्य ध्यान दें कि ऑनलाइन वरीयता के संबंध में अभ्यर्थियों के बयन पर विचार केवल उन्हीं पद हेतु किया जाएगा जिनके लिए प्रपत्र में वरीयता प्रस्तुत की गयी है। किसी अन्य पद पर जिसके लिए प्रपत्र में वरीयता प्रस्तुत नहीं की गयी है, उन पदों पर चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा, भले ही वे प्रवीणता सूची में उन पदों पर चयन के लिए पात्र हों।