उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया।
समारोह का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह में उन्होंने प्रदेश के उन अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने विकास के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ये पदक और प्रशस्ति पत्र आकांक्षी जनपद और आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रमों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए दिए गए।
किया गया सम्मानित
📌📌आकांक्षी जनपदों की श्रेणी में ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को 6 में से 5 विकास संकेतकों को हासिल करने के लिए रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
📌📌हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को 3 संकेतकों की सफलता के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
📌📌गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) के लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया और मोरी (उत्तरकाशी) के लिए डीएम प्रशांत आर्या को 5-5 संकेतकों के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रजत पदक दिए गए।
📌📌स्याल्दे (अल्मोड़ा) के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह को 4 संकेतकों पर बेहतर कार्य के लिए कांस्य पदक मिला।शासन के वरिष्ठ अधिकारियों में आलोक कुमार पाण्डे (पूर्व जिलाधिकारी अल्मोड़ा) और मेहरबान सिंह बिष्ट (पूर्व जिलाधिकारी उत्तरकाशी) को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
📌📌गदरपुर की खंड विकास अधिकारी आतिया परवेज, मोरी के शशि भूषण बिंजोला को रजत पदक और स्याल्दे के खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।