अल्मोड़ा: 6 माह पूर्व गांजे से भरी आर्टिगा कार व साथी को छोड़कर फरार हुआ 5 हजार ईनामी वांटेड गिरफ्तार, भेजा जेल
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक-22.05.2025 को सौराल भतरौजखान के पास पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक आर्टिगा कार वा0स-UK-18TA1777 से 09 कट्टों में कुल 84 kg अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। जिसमे वाहन चालक अर्जुन जो रात के अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस की कार्यवाही
जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। वांछित अभियुक्त की तलाश/ गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। इस क्रम में दिनांक-19.12.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अ0स0-19/25 धारा- 8/20/60 NDPS के वांछित अभियुक्त अर्जुन उर्फ मोहित उम्र-19 वर्ष पुत्र होराम निवासी गढीनेगी, थाना कुण्डा जिला ऊधमसिंह नगर को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल
01- उपनिरीक्षक संजय जोशी
02- हे0का0 महेन्द्र पाल