उत्तराखंड: शेयर बाजार में निवेश और डेली ट्रेडिंग के नाम पर हुई साइबर ठगी, एक करोड़ से ज्यादा रूपये का मामला करेगा हैरान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल से एक ठगी का मामला सामने आया है।

करोड़ों की ठगी का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश और डेली ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। जिसके बाद श्रीनगर गढ़वाल के प्रगति विहार निवासी विनोद सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि छह अक्टूबर को वह एक लिंक के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप ’71 वेल्थ इन्हेंसमेंट’ से जुड़े थे। इस ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़ी टिप्स दी जाती थीं। ग्रुप में शुरुआती टिप्स सटीक लगीं, जिससे उनका भरोसा बढ़ा। ठगों ने उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया और छोटे निवेश से अच्छा रिटर्न दिखाकर लालच दिया। धीरे-धीरे उन्होंने बड़े अमाउंट ट्रांसफर किए, लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, फीस या अन्य बहाने बनाकर और पैसे मांगे। बताया कि बाद में ग्रुप एडमिन गायब हो गए और खाते ब्लॉक हो गए।

करें संपर्क

जिसके बाद पुलिस ने ठगों के बैंक खातों और आईपी एड्रेस को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ठगी का शक हो तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।