उत्तराखंड: खास पहल की शुरुआत, आओ पहाड़, ‘घाम तापो-नींबू सानो’, इस दिन से यहां लगेगा महोत्सव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर का महीना है। ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं इस बार उत्तराखंड में ‘घाम तापो-नींबू सानो’ थीम पर उद्यान विभाग माल्टा-नींबू महोत्सव की श्रृंखला प्रारंभ करने जा रहा है।

घाम तापो-नींबू सानो थीम पर होगा महोत्सव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसी वर्ष मार्च में गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा के दौरे में उत्तराखंड में सर्दियों में ‘घाम तापो’ पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया था। जिसके बाद अब सरकार इसमें पहाड़ की जीवंत और सामाजिक सांस्कृतिक परंपरा का तड़का भी लगाने जा रही है। यह है सना हुआ नींबू। घाम तापो-नींबू सानो थीम पर पहला माल्टा महोत्सव तीन जनवरी को देहरादून के सर्किट हाउस में प्रस्तावित है। इससे नींबू वर्गीय फलों को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही सैलानी भी नए अनुभव का एहसास करेंगे।

पहाड़ का खास हिस्सा

पहाड़ों में सर्दी में घाम तापना (धूप सेंकना) एक सामूहिक गतिविधि है। घर, आंगन अथवा खेत-खलिहानों में धूप में बैठकर लोग माल्टा, गलगल (पहाड़ी नींबू) को छीलकर उसके गूदे में गुड़ अथवा चीनी, भंगजीरा का नमक, दही मिलाते हैं। फिर इसे बड़े चाव से खाया जाता है। यही है सना हुआ नींबू।