अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एचएनबी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका आज गुरुवार को भव्य समापन हुआ।
यह रहें मुख्य अतिथि
इस चार दिवसीय खेल महाकुंभ में जिले व मंडल दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई।
प्रतियोगिता का समापन
जिसमें बॉक्सिंग में सब जूनियर 64 किलोग्राम वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह तथा एलीट 60 किलोग्राम वर्ग में निखिल आर्या ने स्वर्ण पदक जीता। वॉलीबॉल अंडर-18 बालक वर्ग में सल्ट की टीम विजेता रही, जबकि द्वाराहाट उपविजेता बना। ओपन बालक वर्ग में कॉलेज टीम ने प्रथम तथा स्टेडियम अल्मोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अंडर-15 बालक वर्ग में ईशांत भाटिया, अंडर-15 बालिका एकल में नव्या, अंडर-19 बालक वर्ग में हर्षित और बालिका एकल में ज्योति मेहता ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम स्पर्धा के अंडर-15 बालक वर्ग में चम्पावत विजेता और अल्मोड़ा उपविजेता रहा। फुटबॉल का फाइनल मुकाबला मुनस्यारी और चम्पावत के बीच खेला गया, जिसमें चम्पावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनस्यारी को 4-1 से हरा कर खिताब जीता। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
रहें मौजूद
इस मौके पर डीएम अंशुल सिंह, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।