अल्मोड़ा: आज अटल जयंती पर आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन, कहा- जीवन राष्ट्र सेवा, मर्यादा और दूरदर्शिता के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की धूमधाम से जयंती मनाई गई।

सम्मेलन का आयोजन

इस मौके पर अटल स्मृति वर्ष के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में अल्मोड़ा विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, मर्यादा और दूरदर्शिता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान अल्मोड़ा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से खेलों के जरिए ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति मर्यादा, संयम और राष्ट्रहित पर आधारित रही। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये रचनाएं आज भी कार्यकर्ताओं और युवाओं को प्रेरणा देती हैं। नगर निगम महापौर अजय वर्मा ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, मंगल रावत, संजय बिष्ट, नवीन बिष्ट, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, रणजीत भंडारी, पूनम पालीवाल, मनीष जोशी, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रसाद, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, देवेंद्र नयाल, जगत तिवारी, मदन बिष्ट, भगवान रावल, त्रिलोक राम, हरीश बिष्ट, राजिक, पंकज भाकुनी, संजय जोशी, पंकज जोशी, राजीव गुरुरानी, हरीश कनवाल, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, कैलाश गुरुरानी, जगत भट्ट, पंकज रौतेला, गोविंद मेटेला, कुंदन बिष्ट, गोपाल मेहरा, किरन पंत, दीपा अधिकारी, कमला तिवारी, प्रीति रस्तोगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।