बागेश्वर: कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन, 193 माताओं को किया गया सम्मानित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में नगर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित

इसी क्रम में कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 193 माताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रत्येक महिला को प्रोत्साहन के रूप में एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।