उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्तर की टेनिस वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पंहुची उत्तराखंड की टीम, इस टीम से होगा मुकाबला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की गर्ल्स टीम ने राष्ट्रीय स्तर की टेनिस वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस संबंध में टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव मनमोहन सिंह बसेड़ा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड के रांची में 27वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता चल रही है। इसमें उत्तराखंड की महिला टीम ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की टीमों को हरा कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया है। जहां उसका मुकाबला गत वर्ष की विजेता टीम महाराष्ट्र के साथ होगा। महिला टीम में कुसुम थापा, ज्योति टम्टा, अंजलि सहदेव, सावित्री प्रतिभाग कर रही हैं।