उत्तराखंड: नये साल से राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की पेंशन में होगी इतनी बढ़ोत्तरी, यह सुविधाएं भी शामिल, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने नये साल से राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोत्तरी की है।

पेंशन में बढ़ोत्तरी

इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री घोषणा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब गृह विभाग इसके विधिवत आदेश जारी करेगा। सचिव गृह शैलेश बगौली के अनुसार नए साल में आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में बढ़ी हुई पेंशन व अन्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही आंदोलनकारियों को राज्य अतिथि गृह व गेस्ट हाउस में रहने पर भी छूट प्रदान की जाएगी।

की थी यह घोषणा

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बलिदानी राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की सम्मान पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने की घोषणा की थी। वहीं घायल आंदोलनकारियों को छह हजार से बढ़ाकर सात हजार रुपये पेंशन देने और शैय्या ग्रस्त दो अंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की घोषणा की थी। साथ ही शहीद स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव व सभी जिलों में सरकारी भवनों व मार्ग का नाम राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के नाम पर रखने की घोषणा की थी।