अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दीप चन्द्र जोशी (एडवोकेट) पार्षद गाँधी पार्क वार्ड द्वारा वन विभाग की उदासीनता को देखते हुए विभाग के विरुद्ध स्थाई लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में वाद प्राथना पत्र प्रस्तुत किया गया।
वाद प्राथना पत्र किया प्रस्तुत
जिसमें दिनांक 5/1/2026 की तिथी नियत है। पार्षद दीप जोशी का कहना है कि उनके द्वारा विभाग को बार-बार सूचित करने पर भी विभाग द्वारा झूठ बोल कर पिंजरा ना होने की बात कहते हुए 15/12/2025 से लगातार गुमराह किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने वाद प्राथना पत्र प्रस्तुत किया।
नोटिस जारी
जिस पर विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22 सी में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देशित किया है कि दिनांक 05.01.2026 स्थान स्थायी लोक अदालत, जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में व्यक्तिगत रूप से अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर इस मामले में विवादित विवाद बिंदु/वाद कारण के संबन्ध में अपने प्रतिवाद के समस्त आधार को लिखित कथन के रूप में समस्त साक्ष्यों सहित दाखिल करना सुनिश्चित करें। विधि अनुसार स्थायी लोक अदालत का प्रयास प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में वर्णित विवादित बिन्दुओं को सुलह एवं समझौते के अनुसार निस्तारण का रहेगा, जिसमें सक्रिय सहयोग आवश्यक है।