हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मंडी परिषद अध्यक्ष से की मांग, कहा- लंबे समय से काम कर रहे दुकानदारों को निःशुल्क आवंटित की जाए नवनिर्मित दुकाने

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू से मांग की है कि मंडियों में नवनिर्मित दुकानों को लंबे समय से काम कर रहे दुकानदारों को निःशुल्क दुकानों का आवंटन किया जाय।

की यह मांग

साथ ही पुराने दुकानदारों के किराए में बढ़ोतरी न कर उनको टैक्स फ्री किया जाय। कहा कि अगर किसी ने दो मंजिला बनाया है तो उसे उनके नाम रेगुलर किया जाय। जिस पर मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू ने भी सहमति जताते हुए कहा कि लंबे समय से काम कर रहे दुकानदारों किसानों को सस्ते दरों में दुकानों का आवंटन करने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जाएगा। किराया टैक्सफ्री दुकानों का आवंटन किया जायेगा। पुराने किराया भी टैक्स फ्री करने में सहमति जताई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा वह इस संबंध में शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर मंडियों में दुकानदारों किसानों को निःशुल्क दुकानों के आवंटन की मांग रखेंगे। पुराने दुकानदारों को भी टैक्स फ्री करने और दो मंजिला को भी रेगुलर करने की मांग करेंगे।

दुकानदारों को मिलेगी राहत

हुकम सिंह कुंवर ने कहा कुछ दुकानदार लंबे समय से मंडी में दुकान के लिए प्रयासरत हैं,उनको बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा जिन्होंने दो मंजिले बनाए हैं। कुंवर ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा,उन्होंने व्यापारी हितों के साथ साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखने की मांग की है।