जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में ठंड का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कई इलाकों में सुबह और देर रात कोहरे के कारण दृश्यता कम रह सकती है। इसके चलते कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।